रविवार, 12 मई 2013

आ रहा है कोई.....

चलो बीन लायें मोती   के आ रहा है कोई।



चलो बीन लायें मोती  
के आ रहा है कोई।
चलो धागा खोज लायें
के पहने वाला आ रहा है कोई
चलो काजल बना लायें
के आँखों में चमक लाने वाला आ रहा है कोई।
चलो रंग खोज लायें के रंगहीन ज़िन्दगी में रंग भरने वाला आ रहा कोई।
चलो फूल बीन लायें के पल - पल महकाने वाला आ रहा है कोई।
चलो गीत लिख डालें के साथ गुन-गुनाने वाला आ रहा है कोई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें